{"_id":"56e849e64f1c1b1d118b4c18","slug":"brothers-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में दो सगे भाइयों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसे में दो सगे भाइयों की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Mar 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ से एक ट्रक सामान लादकर इलाहाबाद जा रहा था। मंगलवार सुबह ट्रक चालक को अचानक झपकी आ गई। इससे ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड्ड में जाकर पलट गया। ट्रक के नीचे दबकर मिर्जापुर निवासी दो सगे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा प्रतापगढ़-ढकवा राजमार्ग पर कुशीताली गांव के पास हुआ।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायलों को संयुक्त जिला चिकित्सालय पहुंचाया। लखनऊ के गोमतीनगर से सोमवार रात ट्रक पर मोबाइल टॉवर का सामान लादकर रायबरेली निवासी चालक योगेश कुमार हड़िया इलाहाबाद के लिए निकला था। ट्रक की केबिन में चालक-खलासी समेत चार लोग और पीछे सामान के ऊपर चार लोग बैठे थे।
विज्ञापन
ट्रक मंगलवार भोर करीब चार बजे ढकवा-जगदीशपुर मार्ग पर अमेठी कोतवाली अंतर्गत कुशीताली गांव के पास पहुंचा ही था कि अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खड्ड में पलट गया। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने तत्काल मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से छह घायलों मिर्जापुर के देवपुर निवासी सलीम, वाराणसी के मोराई निवासी खुशबूद्दीन, मिर्जापुर के मड़िहान निवासी महलू, हकीम, रोजू और चालक रायबरेली निवासी योगेश कुमार को तत्काल इलाज के लिए संयुक्त जिला चिकित्सालय भिजवाया।
वहीं, जेसीबी की मदद से सामान के नीचे मिर्जापुर के मड़िहान निवासी दो सगे भाई शकील (25) व गुल्लू (28) को जब तक बाहर निकाला गया, उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शवों का पंचनामा कराकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
कानपुर निवासी अमित तिवारी टॉवर लगाने के काम की ठेकेदारी करते हैं। इनका काम इलाहाबाद के हड़िया में चल रहा है। मजदूर सामान लेकर टॉवर लगाने जा रहे थे। पुलिस ने ठेकेदार व पीड़ितों के परिवारीजनों को सूचना दी है।