फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Block pramukh threatens businessman

ब्लॉक प्रमुख मोनू सिंह ने व्यवसायी को दी धमकी

Wed, 07 Oct 2015 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर Updated Wed, 07 Oct 2015 10:50 PM IST
विज्ञापन

जिला पंचायत चुनाव में दूसरे की मदद करने के आरोप में एक व्यवसायी को धनपतगंज ब्लॉक प्रमुख व वार्ड संख्या 23 से डीडीसी का चुनाव लड़ रहे यशभद्र सिंह उर्फ  मोनू ने जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित व्यवसायी ने धमकी की रिकॉर्डिंग एसपी को भेज दी। बुधवार को पीड़ित व्यवसायी ने एसपी से मिलकर सुरक्षा की मांग की। एसपी के आदेश पर कूरेभार थाने में ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


कूरेभार थाना क्षेत्र के महमूदपुर मकदूमपुर निवासी उत्तम कुमार सिंह उर्फ मुन्ना सिंह पुत्र शैलेंद्र प्रताप सिंह धनपतगंज बाजार में बिल्डिंग मैटेरियल का व्यवसाय करते हैं। वार्ड नंबर 23 से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ रहे धनपतगंज ब्लॉक प्रमुख यशभद्र सिंह उर्फ मोनू ने मंगलवार की रात सवा नौ बजे व्यवसायी उत्तम सिंह के मोबाइल पर फोन किया। ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि मुन्ना सिंह हैसियत में रहो... नाहीं तो दुरदिन दिखाय देब। बरौली, पाली और धनपतगंज में कइसे चला जात है नौ तारीख के बाद पता चले।
विज्ञापन


 सारी मीटिंग और सारी बैठकबाजी बंद कय देब...इसके बाद फोन कट गया। व्यवसायी ने ब्लॉक प्रमुख की फोन पर रिकॉर्ड की हुई धमकी एसपी विनय कुमार के सीयूजी नंबर पर भेज दी। बुधवार को पीड़ित व्यवसायी ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर उनसे सुरक्षा की मांग की। एसपी के आदेश पर पीड़ित व्यवसायी की तहरीर पर कूरेभार थाने में ब्लॉक प्रमुख यशभद्र सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। प्रभारी थानाध्यक्ष रतन शर्मा ने मोनू के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किए जाने की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed