फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Attack on clan,head dies

कुनबे पर बोला हमला, मुखिया की मौत  

Fri, 14 Jul 2017 10:15 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Fri, 14 Jul 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
Attack on clan,head dies
परिवार में कोहराम - फोटो : अमर उजाला

रामनाथ का पुरवा गांव में शुक्रवार की दोपहर विपक्षियों ने एक दलित के कुनबे पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। घर में मौजूद परिवार के मुखिया, बहू-बेटे और पत्नी की विपक्षियों ने जमकर पिटाई की। सूचना के बाद पहुंची यूपी 100 ने घायलों को 108 एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने परिवार के मुखिया को मृत घोषित कर दिया। बहू-बेटे व पत्नी की हालत नाजुक होने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसपी ने पुलिस की दो टीमें की गठित है। मृतक के बेटे की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है।          

विज्ञापन


  
जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के रामनाथ का पुरवा गांव निवासी दलित रामजीत (45) पुत्र बसेनू के घर पर शुक्रवार की दोपहर बाद करीब दो बजे गांव के ही कुछ लोगों ने लाठी-डंडे से लैस होकर हमला कर दिया। रामजीत के घर में जो भी मिला उसे जमकर पीटा। पिटाई के बाद हमलावर फरार हो गए। पिटाई से रामजीत, पत्नी सुमित्रा (42), बेटा मंजीत (25) व गर्भवती बहू अंतिमा (20) पत्नी मंजीत गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


हमलावरों के जाने के बाद हिम्मत जुटाकर रामजीत के घर पहुंचे ग्रामीणों ने इसकी सूचना यूपी 100 को दी। सूचना के बाद पहुंची यूपी 100 ने 108 एंबुलेंस को बुलाकर सभी को सीएचसी जयसिंहपुर भेजा। सीएचसी पर चिकित्सकों ने रामजीत को मृत घोषित कर दिया जबकि मंजीत, बहू अंतिमा और पत्नी सुमित्रा को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एएसपी सूर्यकांत त्रिपाठी ने बताया कि घटना के पीछे प्रतिशोध का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस अधीक्षक अमित वर्मा ने बताया कि एएसपी सूर्यकांत त्रिपाठी को घटना स्थल पर जांच के लिए भेजा गया है। दलित और ब्राह्मण पक्ष के बीच मारपीट व छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने कार्रवाई क्यों नहीं की, इसकी जांच की जा रही है।      

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed