{"_id":"5964feb94f1c1b185e8b45d6","slug":"amarnath-piligrim-dies-in-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरनाथ यात्री की मौत से दरियापुर में कोहराम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अमरनाथ यात्री की मौत से दरियापुर में कोहराम
Amarujala Bureau
Updated Tue, 11 Jul 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
परिवार में कोहराम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबा बर्फानी के दर्शन करने निकले सर्राफा व्यवसायी विक्की की ट्रेन से गिरकर हुई मौत से दरियापुर में कोहराम मचा है। मौत से मंगलवार को मेजरगंज इलाके में अधिकांश दुकानें बंद रही। गमगीन माहौल में परिवारीजनों ने शहर के हथियानाला स्थित श्मशान घाट पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
कोतवाली नगर क्षेत्र के दरियापुर (डडवा) निवासी विक्की (26) पुत्र सुभाष प्रसाद सोनी पिछले रविवार को बाबा बर्फानी अमरनाथ के दर्शन के लिए घर से निकला था। विक्की अपने दोस्तों के साथ हिमगिरी एक्सप्रेस ट्रेन पर खुशी-खुशी सवार हुआ था। ट्रेन हरदोई बघौली थाना क्षेत्र के बेहटा मुर्तजा के पास पहुंची थी कि विक्की ट्रेन से गिर गया था। साथ मौजूद दोस्तों ने ट्रेन रोकवा कर जीआरपी को इसकी सूचना दी थी। जीआरपी ने रात में ही शव को बरामद कर लिया था।
विज्ञापन
सोमवार की रात पोस्टमॉर्टम के बाद जब विक्की का शव घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। मंगलवार को शहर की मेजरगंज बाजार बंद रही। सुबह ही शहर के हथियानाला स्थित श्मशान घाट पर पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार कर दिया गया। विक्की की मौत से दरियापुर मोहल्ले में मातम पसरा रहा।
विज्ञापन