फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Accused of murder arrested

हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Sat, 23 Jan 2016 12:09 AM IST
सुल्तानपुर/अमर उजाला ब्यूरो
सुल्तानपुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 23 Jan 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
फैजाबाद के रामपुर सर्धा गांव के युवक की हत्या में शामिल मुख्य आरोपी को स्थानीय व पूराकलंदर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शुक्रवार को मुख्य आरोपी को हिरासत में लेकर घटनास्थल की जांच की। पुलिस हत्या में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


फैजाबाद जिले के पूराकलंदर थाना अंतर्गत रामपुर सर्धा निवासी हरिओम नरायन पांडेय उर्फ रवि (21) का शव बीते 19 जनवरी की सुबह कोतवाली नगर क्षेत्र के पूरे लोटई का पुरवा गांव निवासी हरि प्रसाद के खेत में पाया गया था।
विज्ञापन


मृतक के भाई पीयूष पांडेय ने शव की शिनाख्त की थी। हरिओम की हत्या से पूर्व हत्यारों ने परिवारीजनों से 50 लाख रुपये फिरौती की मांग की थी।

मामले की जांच पूराकलंदर थाने व कोतवालीनगर पुलिस संयुक्त रूप से कर रही थी। जांच के दौरान हरिओम की हत्या में शामिल मुकेश वर्मा पुत्र रामप्रताप वर्मा निवासी पूरे लोटई का पुरवा कोतवाली नगर जिला सुल्तानपुर पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को पुलिस आरोपी मुकेश वर्मा को हिरासत में लेकर घटनास्थल की जांच की। इस बाबत नगर  कोतवाल वीपी सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी मुकेश वर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed