{"_id":"86cc578898744dcf8e8332ba6dd3130e","slug":"accident-leaves-two-youth-dead-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कादूनाला में गिरी बाइक दो युवकों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कादूनाला में गिरी बाइक दो युवकों की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/अमेठी
Updated Mon, 30 Nov 2015 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित कादूनाले में रविवार की रात एक बाइक अनियंत्रित होकर नाले में गिर पड़ी। दुर्घटना में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सोमवार की सुबह राहगीरों ने नाले में बाइक और दो युवकों का शव देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने नाले से शवों को बाहर निकलवाया।
सुल्तानपुर जिले के कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के रानीपुर कायस्थ गांव निवासी सौरभ श्रीवास्तव (24) पुत्र ईश्वरचंद्र श्रीवास्तव और अखंडनगर थाना क्षेत्र के बराहिमपुर गांव निवासी अमित पांडेय (23) पुत्र राम मिलन पांडेय रविवार की देर शाम एक बाइक से लखनऊ निमंत्रण में जाने के लिए निकले थे। दोनों युवक मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के कादूनाले के पास पहुंचे थे कि अचानक बाइक अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी।
दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सोमवार की सुबह स्थानीय लोगों ने नाले में बाइक के साथ ही दो युवकों का शव देखा। लोगों की सूचना के बाद मुसाफिरखाना कोतवाल दीपेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ पहुंच गए। पुलिस कर्मियों ने नाले से दोनों शवों को बाहर निकलवाया। मोबाइल फोन से दोनों शवों की शिनाख्त की गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। दुर्घटना के वक्त बाइक सवार युवक ने हेलमेट पहना था।
विज्ञापन
घर में सबसे छोटा था सौरभ
रानीपुर कायस्थ गांव निवासी ईश्वरचंद्र श्रीवास्तव की पांच संतानों में सौरभ सबसे छोटा बेटा था। सौरभ का बड़ा भाई सुगंध श्रीवास्तव दिल्ली में नौकरी करता है जबकि बहनों में कविता, बबिता और स्मिता की शादी हो चुकी है। घर पर मां पुष्पा देवी ही बेटे सौरभ के साथ रहती हैं। बेटे की मौत से मां अपनी सुध-बुध खो बैठी हैं।
बड़ा बेटा था अमित
अखंडनगर थाना क्षेत्र के बराहिमपुर गांव निवासी राम मिलन पांडेय की ससुराल कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के रानीपुर कायस्थ गांव निवासी यज्ञ नारायण के घर है। बेटा अमित पांडेय रविवार को ननिहाल आया था, जहां से वह सौरभ के साथ लखनऊ के लिए निकला था। अमित पांडेय घर का सबसे बड़ा बेटा था। छोटा भाई अतुल है, जबकि दो बहनों के साथ ही परिवार में मां गायत्री देवी हैं।