{"_id":"5c8a9408bdec2214380c2954","slug":"81552585736-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर पलटी कार, लगी आग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाईवे पर पलटी कार, लगी आग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईवे पर पलटी कार में लगी आग
सुल्तानपुर। लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित दाउदपुर गांव के पास बृहस्पतिवार सुबह एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। कार पलटते ही उसमें आग लग गई। समय रहते कार चालक ने शीशा तोड़कर चार महिलाओं समेत पांच लोगों को बाहर निकाल लिया। कार पलटने से छह लोग घायल हुए हैं।
धम्मौर क्षेत्र के नरहरपुर (पिकौरा) निवासी हफीज (47) बृहस्पतिवार की सुबह कार से परिवार के ही अफसाना (25), फातिमा (45), नजमा (45), खैरुलनिशा (50) के साथ लखनऊ चालक इसरार अहमद के साथ जा रहे थे। कार मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के दाउदपुर गांव के पास पहुंची थी कि अचानक अनियंत्रित होकर हाईवे पर ही पलट गई। कार पलटते ही उसमें आग लग गई। कार चालक इसरार अहमद ने शीशा तोड़कर सभी को बाहर निकाला। स्थानीय लोगों ने कार में सवार सभी छह लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।