फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   तीन किशोरों को जीआरपी लखनऊ ने किया बरामद

तीन किशोरों को जीआरपी लखनऊ ने किया बरामद

Mon, 16 Jul 2018 12:22 AM IST
Updated Mon, 16 Jul 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
तीन किशोरों को जीआरपी लखनऊ ने किया बरामद
काम दिलाने के बहाने अगवा तीन किशोर लखनऊ में मिले
विज्ञापन

सुल्तानपुर। दिल्ली में काम दिलाने के बहाने छह दिन पूर्व अगवा किए गए तीन किशोरों को जीआरपी लखनऊ ने मुक्त कराया है। ट्रेन के बाथरूम में बंधक बनाए गए किशोरों ने किसी तरह से भागकर हेल्पलाइन पर सूचना दी थी। जीआरपी ने तीनों किशोरों को उनके परिवारीजनों के सुर्पुद किया है। पुलिस ने पिता की तहरीर पर एक युवक के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

अखंडनगर क्षेत्र में एक गांव के रहने वाले 12 से 14 वर्ष आयु के तीन किशोरों को दिल्ली में काम दिलाने के नाम पर गांव के विवेक दूबे नामक युवक ने नौ जुलाई की दोपहर अगवा कर लिया था। इसकी जानकारी किशोरों के परिवारीजनों को नहीं थी। तीनों को ट्रेन में बैठाने के बाद विवेक ने उन्हें नशीला पदार्थ खिला दिया।
विज्ञापन


इसके बाद तीनों किशोरों को ट्रेन के बाथरूम में बांधकर छोड़ दिया। एक किशोर की मानें तो वे लखनऊ रेलवे स्टेशन पहुंचे तो उन्हें कुछ होश आया। होश में आने के बाद वे किसी तरह भागकर रेलवे स्टेशन पहुंचे। स्टेशन पर हेल्पलाइन को सूचना दी। इस पर जीआरपी लखनऊ ने तीनों बच्चों को अपनी सुरक्षा में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीआरपी ने सूचना तीनों के परिवारीजनों को दी। परिवारीजन लखनऊ पहुंचे और बच्चों को घर लाए। शनिवार को स्थानीय थाने पर एक किशोर के पिता की तहरीर पर विवेक के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया। थानाध्यक्ष प्रभात कुमार ने बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed