फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   अशफाक हत्याकांड

अशफाक हत्याकांड

Fri, 02 Feb 2018 11:49 PM IST
Updated Fri, 02 Feb 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
अशफाक हत्याकांड
नगर में लगे अशफाक हत्याकांड के आरोपियों के पोस्टर
विज्ञापन

गौरीगंज। जगदीशपुर कस्बे में मंगलवार दोपहर हुई अशफाक की हत्या के तीन आरोपियों की गिरफ्तारी पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित करने के बाद पुलिस ने उनकी फरारी के संबंध में पोस्टर भी क्षेत्र में चस्पा किए हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गठित सात टीमों तीन दिन बाद खाली हाथ है। मौके पर पकड़े जाने के बाद पिटाई से घायल दो आरोपियों का ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा है। जगदीशपुर में शांति के बावजूद एहतियातन पुलिस तैनात है।

जगदीशपुर के हुसैनकलां गांव निवासी अशफाक की गत मंगलवार दोपहर बम व गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना में रामशाला थाना मोहनगंज निवासी सतीश कुमार उर्फ सतई, लालीपुर जगदीशपुर निवासी वंशराज यादव, हूसेमऊ इकरा जिला छपरा बिहार निवासी अमित चौबे व दो अज्ञात के खिलाफ हत्या तथा गूंगेमऊ जगदीशपुर निवासी पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजेश विक्रम सिंह व उसके बड़े भाई राकेश विक्रम पर हत्या की साजिश का केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


अमित चौबे व एक अज्ञात (सूत्रों की मानें तो सतई) को पब्लिक ने पकड़ने के बाद जमकर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया था। पिटाई से घायल दोनों बदमाशों का इलाज ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एडीजी के निर्देश पर सात टीमें गठित की गई थीं। आरोपी राजेश विक्रम सिंह, राकेश विक्रम व वंशराज यादव की गिरफ्तारी पर 25-25 हजार का इनाम घोषित करने के साथ पुलिस ने दोनों की फरारी के पोस्टर जगह-जगह चस्पा किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, तीन दिन बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से पीड़ित पक्ष की नाराजगी बढ़ रही है। जगदीशपुर में शांति के बावजूद पुलिस लगातार कस्बे में डटी है। सभी चौराहों व तिराहों पर पुलिस पिकेट के साथ ही सार्वजनिक स्थलों पर बड़ी संख्या में फोर्स तैनात है। अधिकारी भी लगातार कस्बे का भ्रमण कर स्थिति पर निगाह बनाए हुए हैं।


एएसपी बीसी दुबे ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गठित टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। आरोपियों व उनके करीबियों के मोबाइल बंद हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed