फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   सात नामजद व 25 अज्ञात पर केस

सात नामजद व 25 अज्ञात पर केस

Mon, 29 Oct 2018 12:19 AM IST
Updated Mon, 29 Oct 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
सात नामजद व 25 अज्ञात पर केस
पुलिस टीम पर हमले में सात नामजद व 25 अज्ञात पर केस
विज्ञापन



सुल्तानपुर। शराब के अवैध कारोबार की सूचना पर शनिवार रात बरुआ उत्तरी गांव में छापा मारने पहुंची पुलिस टीम पर हुए हमले के मामले में होमगार्ड की तहरीर पर सात नामजद व 25 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। गांव में तनाव देखते हुए रविवार को एक उपनिरीक्षक समेत कई पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।


चांदा थाना क्षेत्र के बरुआ उत्तरी गांव में शराब बनाए जाने की सूचना पर शनिवार रात चेकिंग मोबाइल टीम ने उदयराज निषाद के घर छापा मारा था। पुलिस ने उदयराज के घर से एक युवक को पकड़ा तो ग्रामीण भड़क गए। ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन



हमले में पुलिस मोबाइल चेकिंग टीम में शामिल होमगार्ड जगदीश सिंह उर्फ मान सिंह, दरोगा हवलदार सिंह व दो सिपाही को चोटें आई थीं। टीम ने किसी तरह भागकर जान बचाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



टीम की सूचना पर पहुंची कोतवाली चांदा की पुलिस जीप पर भी ग्रामीणों ने पत्थरबाजी कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया था। पुलिस ने घायल होमगार्ड जगदीश सिंह की तहरीर पर गांव के सूरज, भोला, राम लगन, अनिल, रवि लाल, रत्नेश और धीरेंद्र के साथ ही 25 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।



रविवार को गांव में तनाव देखते हुए चांदा कोतवाली के उपनिरीक्षक हवलदार यादव के साथ ही पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। इस बाबत कोतवाल संजय सिंह ने बताया कि, हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed