{"_id":"5997215c4f1c1b34798b456d","slug":"71503076700-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरेलू विवाद में पति ने पत्नी पर लोहे के रॉड से बोला हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घरेलू विवाद में पति ने पत्नी पर लोहे के रॉड से बोला हमला
Updated Fri, 18 Aug 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहे की रॉड से पत्नी
की हत्या, पति फरार
क्रासर
15 दिन पूर्व पत्नी और बच्चों ने पति को धुना था
फोटो संख्या-37,38
अमर उजाला ब्यूरो
मोतिगरपुर (सुल्तानपुर)। घरेलू कलह से तंग आकर शुक्रवार की शाम पति ने घर में बैठी पत्नी के सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हत्या की सूचना पाते ही पुलिस के अधिकारी भी घटना स्थल पर पहुंचे और जांच की। हत्या के बाद से ही आरोपी पति फरार है।
मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर सराय भीखम निवासी हरिलाल गुप्ता दिल्ली में काम करता है। जबकि उसकी पत्नी कैलाशी देवी (50) अपने बेटे सचिन, दीपक और बेटी निशा के साथ घर में रहती थी। हरिलाल के दो अन्य बेटे अनिल व सुनील फैजाबाद में जूस बेचते हैं। तीन माह पहले हरिलाल गुप्ता घर आया था। आए दिन किसी न किसी बात को लेकर पति और पत्नी के बीच विवाद होता था। 15 दिन पूर्व कैलाशी देवी और बेटा सचिन, दीपक व बेटी निशा ने हरिलाल गुप्ता की पिटाई की थी। इससे हरिलाल खासा नाराज रहता था। शुक्रवार की दोपहर हरिलाल ने अपने बेटे सचिन और दीपक को कादीपुर भेजकर दिल्ली का टिकट बुक कराने को कहा था। दोनों बेटे कादीपुर चले गए तो घर में कैलाशी देवी और निशा ही बची थी। शाम करीब चार बजे हरिलाल लोहे की रॉड लेकर घर में पहुंचा और कैलाशी देवी के सिर पर ताबड़तोड़ प्रहार शुरू कर दिया। लहूलुहान हालत में कैलाशी देवी को लेकर ग्रामीण सीएचसी पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसओ मोतिगरपुर धनंजय सिंह ने बताया कि अभी तक तहरीर नहीं मिली है।