फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   डाकघर

डाकघर

Thu, 01 Feb 2018 12:05 AM IST
Updated Thu, 01 Feb 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
डाकघर
सर्वर फेल होने से डाकघरों में ठप रहा कामकाज
विज्ञापन


सुल्तानपुर। चेन्नई में पोर्टल अपडेशन का कार्य होने के चलते प्रधान डाकघर समेत अन्य शाखाओं में बुधवार को कामकाज ठप रहा। डाकखानों में दिनभर लोग लेनदेन, रजिस्ट्री व स्पीड पोस्ट नहीं कर सके।

कंप्यूटरों के डिस्पले पर नो सर्वर शो कर रहा था। इससे करीब ढाई करोड़ रुपये का व्यवसाय प्रभावित हुआ।

रोज की तरह बुधवार को प्रधान डाकघर समेत अन्य शाखाओं का संचालन किया गया। काउंटर पर बैठे डाक कर्मियों ने जब कंप्यूटर ऑन किया तो सर्वर फेल दिखा। डाक कर्मियों ने सर्वर फेल होने की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी।
विज्ञापन


इस बीच पता चला कि चेन्नई से संचालित होने वाले डाक विभाग के पोर्टल के अपडेशन का काम किया जा रहा है। इसी के चलते सर्वर फेल हुआ है। प्रधान डाकघर समेत 50 मुख्य व अन्य सहयोगी शाखाओं में भी दिनभर नेटवर्क की समस्या रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह से डाकघर पर लोगों की भीड़ लगी रही। दोपहर तक पोर्टल का संचालन नहीं होने से डेटा फीडिंग का काम नहीं हो सका। इस वजह से उपभोक्ता धन की जमा-निकासी भी नहीं कर सके। पोर्टल की समस्या से शहर के प्रधान डाकघर समेत शहर की अन्य शाखाओं में कामकाज नहीं हो सका।

इसके अलावा कूरेभार, धनपतगंज, मोतिगरपुर, बरौंसा, कादीपुर, अखंडनगर, करौंदीकलां, लंभुआ, भदैंया, बल्दीराय समेत अन्य ग्रामीण क्षेत्रों की शाखाओं का कार्य भी पूरी तरह बाधित रहा।

रजिस्ट्री, स्पीड पोस्ट व अन्य डाक सेवाओं का संचालन नहीं हो पाने से ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। डाकघर के अधिकारियों के मुताबिक सर्वर फेल होने से करीब ढाई करोड़ रुपये का लेनदेन प्रभावित हुआ है।


डाक अधीक्षक एस एन दुबे ने बताया कि, चेन्नई से पोर्टल अपडेशन का कार्य किया जा रहा है। इस वजह से डाकघरों में सर्वर की समस्या बनी रही। देर शाम सर्वर ठीक हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed