फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   गन्ना ग्राम सेवक को धमकी देकर बदमाशों ने वसूले 29 हजार रुपये

गन्ना ग्राम सेवक को धमकी देकर बदमाशों ने वसूले 29 हजार रुपये

Sun, 14 Apr 2019 12:20 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
गन्ना ग्राम सेवक को धमकी देकर बदमाशों ने वसूले 29 हजार रुपये
गन्ना ग्राम सेवक को धमकाकर 29 हजार रुपये वसूले
विज्ञापन

सुल्तानपुर। गन्ना ग्राम सेवक को धमकी देकर बदमाशों ने 29 हजार रुपये वसूल लिए। इसके साथ ही चार लाख रुपये एक हफ्ते में तैयार रखने की धमकी भी दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस जांच कर रही है।

जयसिंहपुर क्षेत्र के गुड़बड़ गांव निवासी राजकरन (54) सुल्तानपुर चीनी मिल के बल्दीराय विकास खंड में गन्ना ग्राम सेवक है। शुक्रवार को राजकरन घर से सुल्तानपुर जाने के लिए निकला था। इस दौरान बाइक सवार दो युवक मिले और उससे कहा कि कहां चलना है। राजकरन ने सुल्तानपुर जाने की बात कही। इस पर दोनों युवकों ने सुल्तानपुर जाने की बात कहते हुए राजकरन को भी बाइक पर बैठा लिया। राजकरन के मुताबिक दोनों युवक गोसाईगंज क्षेत्र के मोतीगंज बाजार पहुंचे और वहां पहले से एक वाहन पर मौजूद लोगों के पास ले गए।
विज्ञापन


सभी डरा-धमकाकर कर उसे अपने साथ सुल्तानपुर ले गए। राजकरन को जाने मारने की धमकी देते हुए उससे विकास भवन स्थित इलाहाबाद बैंक के खाते से 25 हजार रुपये निकलवा लिए। राजकरन के पास मौजूद चार हजार रुपये भी ले लिए। आरोपियों ने राजकरन से एक हफ्ते में चार लाख रुपयों की व्यवस्था करने की धमकी दी। भयभीत राजकरन ने मधुसूदन इंटर कालेज सुल्तानपुर में तैनात अपने भतीजे एवं प्रवक्ता शीश कमल चौधरी से फोन पर घटना बताई। शीश कमल अपने चाचा के साथ पुलिस के पास गए। जयसिंहपुर कोतवाली में राजकरन ने अज्ञात के खिलाफ भयभीत कर रुपये वसूलने की तहरीर दी। कोतवाल बेनीमाधव त्रिपाठी ने बताया कि राजकरन की तहरीर पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed