{"_id":"5c378859bdec227390330605","slug":"51547143257-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे स्टेशन पर निर्माणाधीन भवन की रेलिंग गिरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेलवे स्टेशन पर निर्माणाधीन भवन की रेलिंग गिरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे स्टेशन पर निर्माणाधीन भवन की रेलिंग गिरी
गौरीगंज स्थानीय रेलवे स्टेशन पर निर्माणाधीनभवन की रेलिंग बुधवार शाम अचानक भर-भराकर ढह गई। हादसे के वक्त काम समाप्त हो चुका था जिससे किसी को चोट नहीं आई। कार्यदायी संस्था ने आनन-फानन में रेलिंग का निर्माण शुरू करवा दिया।
लखनऊ-प्रतापगढ़ रेल ट्रैक के दोहरीकरण कार्य के चलते गौरीगंज स्टेशन पर नए भवन का निर्माण चल रहा है। निर्माण के लिए एक कंपनी को कार्यदायी संस्था नामित किया है। कार्यदायी संस्था ने इसकी जिम्मेदारी पेटी कांट्रेक्टर को दे रखी है। बुधवार देर शाम भवन की करीब 60 फीट रेलिंग अचानक ढह गई।
गनीमत रही कि जिस समय रेलिंग गिरी मजदूर काम बंद कर चुके थे, अन्यथा बड़ी घटना हो सकती थी। जानकारी पर कंपनी ने ठेकेदार के माध्यम से दोबारा रेलिंग निर्माण करवाया। उधर कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर सोमपाल ने कहा कि रेलिंग मानक विहीन निर्माण से नहीं बल्कि शटरिंग की बल्ली टूटने से गिरी।