{"_id":"5af8855e4f1c1beb408b502e","slug":"41526236510-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीषण गर्मी में टूरिस्ट बस में सवार 10 श्रद्वालू बीमार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भीषण गर्मी में टूरिस्ट बस में सवार 10 श्रद्वालू बीमार
Updated Mon, 14 May 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या से वाराणसी जा रहे 10 श्रद्घालु पड़े बीमार
सुल्तानपुर। अयोध्या से वाराणसी जा रही एक टूरिस्ट बस में सवार 10 श्रद्घालु शनिवार को बीमार हो गए। सीएचसी भदैंया में भर्ती कर उनका उपचार कराया गया। श्रद्घालुओं की सेहत रास्ते में बिगड़ी। चालक आनन-फानन में बस को लेकर सीएचसी भदैंया पहुंचा और बीमार श्रद्घालुओं को भर्ती कराया गया। सीएचसी पर तैनात चिकित्सक की मानें तो भीषण गर्मी की वजह से लोग बीमार हुए थे।
बीमार होने वालों में नासिक, अहमद नगर के डोंड क्षेत्र के ताराबाई, शांताबाई, राजू, आपा, शिव, भीम बाल सिंधी, सुनीता, रंजना, कस्तूराबाई, जीजाबाई आदि शामिल थे। श्रद्घालुओं ने बताया कि वे सभी महाराष्ट्र से पखवारे भर पूर्व भारत भ्रमण के लिए निकले हैं। शनिवार को अयोध्या धाम से दर्शन के बाद काशी के लिए निकले थे। रात में फैजाबाद के करीब एक ढाबे पर भोजन किया था।