{"_id":"5af885594f1c1be9408b5145","slug":"41526236505-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंपनी का फ्रेंचाइजी बताकर ग्रामीणों से ठगे 50 लाख रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कंपनी का फ्रेंचाइजी बताकर ग्रामीणों से ठगे 50 लाख रुपये
Updated Mon, 14 May 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंपनी का फ्रेंचाइजी बताकर ग्रामीणों से ठगे 50 लाख रुपये
अमेठी। दो सगे भाइयों ने खुद को कंपनी का फ्रेंचाइजी बताते हुए दो वर्ष में पैसा दोगुना करने का झांसा देकर गांव के 35 लोगों से करीब 50 लाख रुपये ठग लिए। ग्रामीणों के पैसा मांगने पर दोनों गांव से फरार हो गए। शनिवार देर शाम एक वैवाहिक समारोह में शामिल होने आए दोनों भाइयों को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है।
घटना के संबंध में गांव खजुरी निवासी सुरेंद्र शुक्ल, घनश्याम तिवारी, विनोद शुक्ल, जमील शेख, दिनेश तिवारी, राधेश्याम, शारदा पांडेय आदि ने कोतवाली प्रभारी को तहरीर दी है। तहरीर में आरोप लगाया कि खजुरी निवासी राम सागर व शिवसागर ने अपने को करेंसी ट्रेनिंग कंपनी जींद का फ्रेंचाइजी बताकर तीन वर्ष पूर्व पैसा दो वर्ष में दोगुना करने की बात कहते हुए गांव के लोगों से रुपये जमा करना शुरू किया।
दोनों के झांसे में आए गांव के कई लोगों ने रुपये जमा किए। उसकी रसीद व बांड भी कुछ लोगों को दिया। कुछ लोगों को बाद में रसीद और बांड देने की बात कही। धन निकासी की मियाद पूरी होने के बाद जब लोगों ने रामसागर व शिवसागर से भुगतान मांगा तो दोनों गांव से फरार हो गए। फोन कर पैसा मांगने पर धमकी देने लगे। राम सागर और शिवसागर शनिवार को अपनी बहन की बेटी के वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इसी बीच सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने दोनों को पकड़कर कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
केस नहीं दर्ज होने पर रविवार को थाने पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस पर दोनों आरोपियों को छोड़ने का आरोप लगाया। इसके बाद पुलिस ने दोनों को थाने में बैठा लिया। थानाध्यक्ष शिवाकांत पांडेय ने बताया कि हरियाणा में दोनों आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज है। एक ही मामले में दो केस नहीं दर्ज होते। हरियाणा से अभिलेख मंगवाए जा रहे हैं।