फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   हर्ष फायरिंग

हर्ष फायरिंग

Mon, 19 Jun 2017 11:19 PM IST
Updated Mon, 19 Jun 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
हर्ष फायरिंग
हर्ष फायरिंग में बच्ची
विज्ञापन

समेत तीन लोग जख्मी
क्रासर

बारात के दौरान फौजी ने चलाई गोली, पुलिस का इन्कार

फोटो संख्या-15,16,17
अमर उजाला ब्यूरो
मोतिगरपुर (सुल्तानपुर)। बारात प्रस्थान के दौरान कुएं पर हो रही रस्म के बीच फौजी की ओर से गई हर्ष फायरिंग में एक बच्ची समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हर्ष फायरिंग की घटना को 24 घंटे से ज्यादा का वक्त बीत गया लेकिन पुलिस इस तरह की किसी भी घटना से इन्कार कर रही है।
मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के लामा बनकठा गांव निवासी देव नारायण के बेटे सूरज की शादी करौंदीकलां थाना क्षेत्र में स्थित बौढ़िया बालमऊ गांव में तय हुई थी। रविवार की शाम करीब छह बजे सूरज की बारात बौढ़िया बालमऊ के लिए प्रस्थान कर रही थी। बारात जाने से पूर्व परिवार व गांव की महिलाएं राजितराम पाल के घर के ठीक सामने स्थित कुएं पर शादी की रस्म अदा कर रही थी। इस दौरान एक फौजी ने बंदूक से गोली चला दी। गोली लगने से छह वर्षीय मुस्कान पुत्री दीपक निवासी सोनबरसा थाना खजुरहट जिला फैजाबाद, केदारनाथ की पत्नी अमरावती (45) और राजितराम पाल की पत्नी गीता (40) घायल हो गई। आनन-फानन में तीनों को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल के नेत्र रोग कक्ष में मुस्कान, अमरावती और गीता को भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

इनसेट
नहीं मिली कोई सूचना: एसओ
मोतिगरपुर। लामा बनकठा गांव में रविवार की शाम की गई हर्ष फायरिंग के बाबत थानाध्यक्ष धनंजय सिंह ने कहा कि उन्हें हर्ष फायरिंग की कोई सूचना नहीं मिली है। मामले की जांच करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed