फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   35 houses burnt in fire

आग से 35 मकान राख कई बीघा फसल जली

Wed, 12 Apr 2017 10:26 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Wed, 12 Apr 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
35 houses burnt in fire
आग ने किया बेघर - फोटो : अमर उजाला

जिले में आग का कहर बुधवार को भी जारी रहा। अलग-अलग स्थानों पर विभिन्न वजहों से आग से 35 से अधिक मकान जलकर राख हो गए। आग बुझाने के प्रयास में बुजुर्ग महिला समेत दो लोग झुलस गए। चांदा थाना क्षेत्र के छापर गोला गांव में आग लगने से गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया। हालांकि, इसमें कोई घायल नहीं हुआ।

विज्ञापन


कूरेभार थाना क्षेत्र के अतरसुमा गांव निवासी कन्हैया के कच्चे मकान में बुधवार दोपहर करीब 12 बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की चपेट में आने से कन्हैया के पड़ोसी देवराज, जगदंबा, शारदा, कमला के मकान जलने लगे। आग से अतरसुमा गांव में हड़कंप मच गया। आग से अंदर रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। घटना से करीब ढाई लाख रुपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान है।
विज्ञापन


उधर, चांदा थाना क्षेत्र के छापर गोला गांव में बुधवार दोपहर करीब एक बजे राम अंजोर के घर खाना बन रहा था। अचानक चूल्हे से उठी चिंगारी छप्पर पर जा गिरी। चिंगारी से छप्पर में आग पकड़ ली। राम अंजोर का कच्चा मकान जलने लगा। आग ने राम अंजोर के पड़ोसियों के मकानों को भी चपेट में ले लिया। आग से राम सूरत, बंगाली, तोड़ई, अभयराज, सुधारे, लाल बहादुर, राम वचन, राम मूरत, राजदेव, छोटेलाल, नंदलाल, हंसराज, रामकैलाश समेत अन्य ग्रामीणों के घर जलने लगे। इसी दौरान राम सूरत व राम कैलाश के घर में रखे गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया। सिलेंडर विस्फोट से कोई हताहत नहीं हुआ। गांव में आग से 30 मकान जल गए। आग से करीब 15 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति के नुकसान का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छापर गोला गांव के खलिहान में आग लगने से मनीराम, सोनू, मुरारी व राम मूरत की करीब दो बीघे गेहूं की फसल जल गई। आग बुझाने के प्रयास में गांव निवासी दुलारी (75) झुलस गईं। राममूरत भी आंशिक रूप से झुलस गया। राममूरत व दुलारी को स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के सरायअचल भुसका गांव में बुधवार दोपहर सड़क के किनारे ट्रांसफार्मर के बगल जगन्नाथ, रामनरेश के गेहूं के खेत में अज्ञात कारणों से आग लग गई। ग्रामीणों ने मिलकर आग बुझाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed