{"_id":"5bd8afc0bdec2269ae77362e","slug":"31540927424-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूट की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार
Updated Wed, 31 Oct 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लूट की बाइक के साथ दो बदमाश गिरफ्तार
सुल्तानपुर। दो दिन पूर्व तमंचे के जोर पर लूटी गई बाइक के साथ एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से पुलिस ने तमंचा भी बरामद किया है।
लूट की घटना मोतिगरपुर क्षेत्र के शाहपुर लपटा गांव निवासी संजय कुमार के साथ 26 अक्तूबर को हुई थी। बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचे से धमकाकर संजय की बाइक लूट ली थी। पुलिस ने संजय की तहरीर पर केस दर्ज किया था। सोमवार रात में थानाध्यक्ष अखंडनगर अजय प्रताप यादव ने क्षेत्र में संदिग्ध लोगों की चेकिंग कर रहे थे। एसओ के मुताबिक एक बाइक पर सवार दो युवकों को रोका गया तो वे भागने लगे।
पुलिस ने दोनों युवकों को दौड़ाकर पकड़ लिया। युवकों से बाइक के कागज मांगे गए, जो फर्जी थे। पूछताछ में युवकों ने बताया कि 26 अक्तूबर को मोतिगरपुर में संजय की बाइक को लूटा था। युवकों की पहचान शुभम शुक्ला उर्फ अनुराग शुक्ला निवासी सरावां थाना अखंडनगर और पंकज शर्मा निवासी डीह अशरफाबाद थाना सरपतहा जिला जौनपुर के रूप में हुई। आरोपी शुभम के पास से पुलिस ने एक तमंचा भी बरामद किया।