{"_id":"5acf9b7a4f1c1bbb3d8b4cd7","slug":"31523555194-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टप्पेबाजी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टप्पेबाजी
Updated Thu, 12 Apr 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
युवक से नौ लाख रुपये की टप्पेबाजी
सुल्तानपुर। शहर में करौंदिया मोहल्ला निवासी विनीत तिवारी बृहस्पतिवार को एसयूवी से तगादा करने निकले थे। दोपहर बाद शहर के गोलाघाट के पास एक युवक उनके वाहन के पास आकर बोला कि गाड़ी की टंकी से डीजल गिर रहा है। इस पर विनीत वाहन से नीचे उतरकर टंकी की जांच करने लगे। इस बीच वह उचक्का गाड़ी में रखा नौ लाख रुपये से भरा बैग लेकर चंपत हो गया।
विनीत ने तत्काल इसकी सूचना सीओ सिटी श्यामदेव को दी। मामले को गंभीरता से लेते हुए सीओ ने नगर कोतवाल श्याम सुंदर पांडेय को अवगत कराया। कोतवाल पीड़ित के पास पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण किया। नगर कोतवाल ने बताया कि विनीत तिवारी की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश की जा रही है। पुलिस गोलाघाट इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी खंगाल रही है।