फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   घटिया निर्माण की शिकायत पर दलित युवक को जेई ने पीटा

घटिया निर्माण की शिकायत पर दलित युवक को जेई ने पीटा

Wed, 02 Aug 2017 11:02 PM IST
Updated Wed, 02 Aug 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
घटिया निर्माण की शिकायत पर दलित युवक को जेई ने पीटा
घटिया निर्माण की शिकायत पर
विज्ञापन

युवक को जेई ने पीटा

अमर उजाला ब्यूरो
कादीपुर (सुल्तानपुर)। नाली निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग करने की शिकायत करने गए एक युवक को आरइएस विभाग के अवर अभियंता ने अपने सहयोगियों के साथ पिटाई कर दी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर अवर अभियंता समेत चार लोगों के खिलाफ दलित उत्पीड़न समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के मिठनेपुर गांव निवासी दलित मनोज कुमार बीते सोमवार को अवर अभियंता विनोद कुमार सिंह के सरकारी आवास पर गया था। आरोप है कि अवर अभियंता से गांव में लगभग तीन माह पूर्व बनी नाली के निर्माण में घटिया सामग्री प्रयोग से नाली क्षतिग्रस्त होने की शिकायत मनोज ने की। आरोप है कि अवर अभियंता ने जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए उसे मारापीटा। अवर अभियंता के पास खड़े तीन अन्य लोगों ने भी गालियां दी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर अवर अभियंता एवं तीन अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। इस बाबत अवर अभियंता विनोद कुमार सिंह ने बताया कि उन्होंने कादीपुर ब्लॉक प्रमुख श्रवण मिश्र के खिलाफ केस दर्ज कराया है। उन्हें फंसाने के लिए फर्जी मुकदमा ब्लॉक प्रमुख की शह पर दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed