{"_id":"5a85cf314f1c1b641f8b5e07","slug":"21518718769-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े पांच लाख रुपये की लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिनदहाड़े पांच लाख रुपये की लूट
Updated Thu, 15 Feb 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
फाइनेंस कंपनी के कर्मियों से दिनदहाड़े पांच लाख की लूट
सुल्तानपुर। बैंक में रुपये जमा करने जा रहे एक फाइनेंस कंपनी के दो कर्मचारियों से बाइक सवार तीन बदमाशों ने पिस्टल सटाकर पांच लाख रुपये लूट लिए। दिनदहाड़े हुई लूट की सूचना पर पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंच छानबीन की लेकिन लुटेरों का सुराग नहीं मिल पाया। कंपनी के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में लूट की वारदात को अंजाम देने वाले संदिग्ध कैद हुए हैं। एसपी खुद पूरे मामले की जांच कर रहे हैं।
नगर क्षेत्र के लक्ष्मणपुर इलाके में रेलवे क्रॉसिंग के पास सोनाटा फाइनेंस कंपनी का कार्यालय है। कंपनी में अंकित सिंह निवासी शाहगंज जिला जौनपुर और अशोक पांडेय निवासी फैजाबाद बिजनेस रिलेशन ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं। बृहस्पतिवार दोपहर बाद तीन बजकर 20 मिनट पर अंकित सिंह और अशोक पांडेय पांच लाख रुपये से भरा बैग लेकर एक बाइक से शहर के रोडवेज के समीप स्थित विजया बैंक में जमा करने निकले थे।
दरियापुर फ्लाई ओवर के बीचो-बीच एक सफेद बाइक पर सवार तीन युवक ओवरटेक कर रुपयों से भरा बैग छीनने लगे। इस दौरान बाइक अनियंत्रित होकर गिर पड़ी। अंकित व अशोक खुद को संभाल पाते दो युवक बाइक से नीचे उतरे और पिस्टल तानकर रुपये से भरा बैग लूटकर शहर की ओर फरार हो गए। अंकित ने इसकी सूचना फाइनेंस कंपनी के मैनेजर वीरेंद्र सोनी को दी। कंपनी में मौजूद कर्मी भागकर फ्लाई ओवर पर पहुंचे।
विज्ञापन
इस बीच वीरेंद्र सोनी ने यूपी 100 के साथ ही कोतवाली पुलिस को सूचना दी। एसओ पीके यादव व अन्य पुलिस कर्मी पर पहुंचे और जांच के बाद फाइनेंस कंपनी में लगे सीसीटीवी कैमरे की पड़ताल की। सीसीटीवी कैमरे में लूट की वारदात को अंजाम देने वाले संदिग्ध दिखे हैं। दिनदहाड़े लूट की सूचना पर एसपी अमित वर्मा शाहगंज पुलिस चौकी पहुंचे और सीसीटीवी कैमरे की जांच की।