{"_id":"5c9527f5bdec22764d26ea93","slug":"201553278965-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो मासूम समेत तीन की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो मासूम समेत तीन की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसों में मासूम समेत चार लोगों की मौत
गौरीगंज। अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में दो मासूम बच्चों समेत चार लोगों की मौत हो गई। दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
जगदीशपुर क्षेत्र के दोहरी बेचूगढ़ गांव निवासी विशाल (30) बुधवार को देर शाम पत्नी शिव कुमारी (28), तीन वर्षीय बेटे कपिल व तीन माह की बेटी गुड़िया को साइकिल पर बैठाकर बाजार से घर लौट रहे थे। गांव के बाहर सिक्सलेन पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दिया। दुर्घटना में गुड़िया की मौके पर ही मौत हो गई। दंपती और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने कपिल को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। परिवारीजन कपिल को लेकर ट्रॉमा सेंटर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। दूसरी दुर्घटना क्षेत्र के चहेती नगर के पास हुई। बृहस्पतिवार शाम बाइक सवार नंदलाल (30) निवासी दूला का पुरवा थाना जामों को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। दुर्घटना में नंदलाल की मौत हो गई।
अमेठी क्षेत्र के परसावां गांव निवासी विजय कुमार (30) बृहस्पतिवार को बाइक से शाहगढ़ स्थित ससुराल जा रहे थे। गौरीगंज के पूरे मानसिंह हरखपुर के पास मवेशी को बचाने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित होकर साइकिल सवार से टकरा गई। दुर्घटना में बाइक व साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को एबुंलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने विजय को मृत घोषित करते हुए साइकिल सवार की हालात नाजुक देख उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। शाम तक साइकिल सवार की पहचान नहीं हो सकी थी। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद पांडेय ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।