{"_id":"5cb4ce7ebdec2214757c659e","slug":"191555353214-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध तमंचा बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध तमंचा बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध असलहा बनाने की फैक्टरी पकड़ी, हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
सुल्तानपुर। कोतवाली देहात थाने क्षेत्र के रामपुर हनुमानगंज गांव में छापा मारकर पुलिस ने अवैध असलहे बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने हथियार बनाने वाले एक हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार कर कई अवैध असलहे बरामद किए है।
कोतवाली देहात थानाध्यक्ष मनबोध तिवारी को सूचना मिली थी कि क्षेत्र के रामपुर हनुमानगंज गांव का हिस्ट्रीशीटर रवींद्र कुमार चौहान उर्फ डाक्टर अपने घर पर अवैध तमंचा बनाने कि फैक्टरी चलाता है। सूचना पर एसओ ने अन्य पुलिस कर्मियों के साथ रवींद्र के घर पर छापा मारकर उसे गिरफ्तार कर लिया। घर में अवैध तमंचा बनाने की फैक्टरी मिली। पुलिस ने दो तमंचे 12 बोर, सात अर्धनिर्मित तमंचे, छह नाल, चार चकरी व अन्य उपकरण बरामद किए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसका चालान कोर्ट भेज दिया।