{"_id":"5bc23b19bdec2269b8462937","slug":"181539455769-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के आरोप से आहत युवक ने खाया जहर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी के आरोप से आहत युवक ने खाया जहर
Updated Sun, 14 Oct 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरी के आरोप से आहत होकर जहर खाने वाले युवक की मौत
अमेठी। मोबाइल व 30 हजार रुपये की चोरी के आरोप से आहत युवक ने जहर खा लिया। शुक्रवार को इलाज के दौरान युवक की ट्रॉमा सेंटर लखनऊ में मौत हो गई। क्षेत्र के मछरिया गांव निवासी रवि (21) पुत्र अशोक मिश्र पर पांच अक्तूबर को जामों क्षेत्र के चिटहुला गांव के एक व्यक्ति ने चोरी का आरोप लगाया था।
आरोप था कि उसके गल्ले से रवि ने 30 हजार रुपये के साथ मोबाइल सेट चुरा लिया है। पुलिस ने रवि के खिलाफ केस दर्ज किया और फिर दोनों पक्ष में समझौता करा दिया। अशोक के मुताबिक चोरी के आरोप से आहत होकर उनके पुत्र रवि ने 11 अक्तूबर को जहर खा लिया। परिवारीजनों ने उसे लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया, जहां शुक्रवार दोपहर बाद रवि की मौत हो गई। रवि की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।