फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   पीपरपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा मारफीन तस्कर

पीपरपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा मारफीन तस्कर

Thu, 09 Aug 2018 11:33 PM IST
Updated Thu, 09 Aug 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
पीपरपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा मारफीन तस्कर
जिला बदर बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन

गौरीगंज। पुलिस ने एक जिला बदर बदमाश को बुधवार रात पीपरपुर क्षेत्र में पकड़ा है। उसके पास एक किलो 50 ग्राम मारफीन व चार हजार रुपये बरामद हुए हैं। पुलिस के अनुसार बरामद मारफीन की कीमत 10 लाख रुपये से अधिक है। पकड़ा गया बदमाश अमेठी थाने का हिस्ट्रीशीटर है।


पीपरपुर पुलिस ने बुधवार शाम को गश्त के दौरान मिली सूचना पर भादर के खाकी बाबा मोड़ के पास एक संदिग्ध को दौड़ाकर पकड़ा। एसएचओ दीपेंद्र सिंह के मुताबिक पकड़े गए आरोपी की पहचान अमेठी थाने के बेनीपुर गांव निवासी हकीमुद्दीन उर्फ बच्चा के रूप में हुई। हकीमुद्दीन जिलाबदर अपराधी है। उसके पास झोले में दो पैकेट मेंय एक किलो 50 ग्राम मारफीन व चार हजार रुपये बरामद हुए। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि मारफीन प्रतापगढ़ के कन्हईपुर थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति से लाता था, जिसे एक-एक ग्राम के पैकेट बनाकर बेचा जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed