{"_id":"5cace5e9bdec221473375560","slug":"171554834921-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में दो चचेरे भाइयों की मौत, एक गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में दो चचेरे भाइयों की मौत, एक गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाले में गिरी बाइक, दो चचेरे भाइयों की मौत
अमेठी। मुसाफिरखाना-अमेठी मार्ग पर एक बाइक अनियंत्रित होकर नइया नाले में जा गिरी। दुर्घटना में बाइक सवार तीन चचेरे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। उधर से गुजर रहे लोगों ने तीनों घायलों को नाले से निकलवा कर संजय गांधी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने दो को मृत घोषित कर दिया जबकि एक की हालत गंभीर देख ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।
मुंशीगंज क्षेत्र के गांव दूबेपुर मजरे इकसारा निवासी शिवलाल (22) पुत्र पांचूलाल, कुलदीप कश्यप (22) पुत्र हरि प्रसाद और रजवंत कुमार कश्यप (19) पुत्र रामबरन (तीनों चचेरे भाई) मंगलवार को एक बाइक से उलरा चंदौकी निमंत्रण में गए थे। करीब छह बजे वे तीनों निमंत्रण से वापस बाइक से घर जा रहे थे। रास्ते में मुसाफिरखाना अमेठी मार्ग पर परभनपुर स्थित कमला राम उदित महाविद्यालय के समीप मोड़ पर नइया नाला का पुल है। मोड़ पर बाइक अनियंत्रित होने से तीनों बाइक समेत नाले में जा गिरे।
नाले में पानी कम था लेकिन ऊंचाई अधिक होने के चलते तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उधर से गुजर रहे गौरीगंज विधायक प्रतिनिधि उमेश प्रताप सिंह और ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डीके श्रीवास्तव तीनों घायलों को नाले से निकलवाकर मुंशीगंज स्थित संजय गांधी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने रजवंत और कुलदीप को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल शिवलाल को प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। दुर्घटना की जानकारी होते ही परिवारीजनों में कोहराम मच गया है।