{"_id":"5bd4a891bdec226974557476","slug":"171540663441-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस पर हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस पर हमला
Updated Sun, 28 Oct 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
अवैध शराब पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला
सुल्तानपुर। अवैध शराब बनाए जाने की सूचना पर क्षेत्र के बरुआ उत्तरी गांव पहुंची पुलिस टीम पर शनिवार रात ग्रामीणों ने हमला कर दिया। एक युवक की पिटाई के विरोध में ग्रामीणों ने पुलिस की जीप भी तोड़ दी। इस हमले में एक दरोगा, दो सिपाही व एक होमगार्ड घायल हो गया। सूचना पर कई थानों की फोर्स मौके पर भेजी गई।
क्षेत्र के बरुआ उत्तरी गांव में शराब बनाए जाने की सूचना पर शनिवार रात चेकिंग टीम ने उदयराज निषाद के घर छापा मारा। पुलिस ने उदयराज के घर से एक युवक को पकड़ा। आरोप है कि पुलिस ने युवक की पिटाई कर दी। इससे ग्रामीण भड़क गए। ग्रामीणों ने पुलिस टीम को घेरकर हमला कर दिया।
ग्रामीणों के हमले में पुलिस टीम में शामिल दरोगा हवलदार सिंह, दो सिपाही व होमगार्ड मान सिंह को चोटें आई हैं। टीम ने किसी तरह भागकर जान बचाई। सूचना पर पहुंची कोतवाली चांदा की पुलिस जीप पर भी ग्रामीणों ने हमलाकर तोड़फोड़ की। इसके बाद कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई है। सीओ लंभुआ दलवीर सिंह ने बताया कि मौके पर पुलिस भेजी गई है।