फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   पूर्वांचल एक्सप्रेस वे की साइट पर तांड़व

पूर्वांचल एक्सप्रेस वे की साइट पर तांड़व

Wed, 19 Dec 2018 12:20 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Dec 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
पूर्वांचल एक्सप्रेस वे की साइट पर तांड़व
ठेकेदार से रंगदारी न मिलने पर हिंदू युवा वाहिनी नेता ने मजदूरों को पीटा
विज्ञापन

सुल्तानपुर। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे निर्माण में लगे एक ठेकेदार से रंगदारी नहीं मिलने से नाराज हिंदू युवा वाहिनी जिला उपाध्यक्ष मंगलवार को अपने समर्थकों संग प्लांट पर जा धमका। उसने मजदूरों को पीटकर भगा दिया। सूचना पर पहुंचे दरोगा व सिपाही से भी मारपीट करने का आरोप है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने घटना स्थल से मिले जिला उपाध्यक्ष के वाहन से अवैध पिस्टल बरामद किया है। ठेकेदार की तहरीर पर आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के लिए मिट्टी का ठेका हलियापुर निवासी ओमप्रकाश सिंह को मिला है। एक्सप्रेस-वे का हलियापुर के बड़ाडाड़ गांव के पास प्लांट और कंपनी की साइट है। आरोप है कि हिंदू युवा वाहिनी के जिला उपाध्यक्ष शुभम सिंह लंबू निवासी कुवासी बड़ाडाड़ गिट्टी गिराने के एवज में हिस्सा मांग रहे थे। मांग पूरी न होने से नाराज शुभम सिंह मंगलवार को अपने कई साथियों के साथ प्लांट पर पहुंचे और मजदूरों की पिटाई कर उन्हें भगा दिया। मजदूरों से मिली सूचना पर ठेकेदार ओमप्रकाश सिंह मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। स्थानीय लोगों से मिली सूचना पर हलियापुर थाने के दरोगा जितेंद्र सिंह व सिपाही श्याम प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे और बीच बचाव का प्रयास किया। इस दौरान दरोगा व सिपाही भी मारपीट की चपेट में आ गए। उन्होंने सूचना उच्चाधिकारियों को दी। कुछ देर में सीओ बल्दीराय दलवीर सिंह, एसओ विष्णुकांत मिश्र कई थानों की पुलिस के साथ घटनास्थल पहुंचे लेकिन तब तक हमलावर फरार हो गए। मौके पर खड़े हिंदू युवा वाहिनी के जिला उपाध्यक्ष की एसयूवी से पुलिस ने एक पिस्टल बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओ विष्णुकांत मिश्र ने बताया कि ठेकेदार ओमप्रकाश सिंह की तहरीर पर शुभम सिंह के साथ दुर्गेश सिंह, निपुल सिंह, विजय पासी, अखिलेश सिंह निवासी उमरा, प्रलयंकर सिंह, दिनेश सिंह व प्रदीप सिंह निवासी गाजनपुर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। एसओ ने दरोगा व सिपाही की पिटाई किए जाने से इन्कार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed