फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   लव मैरिज में दंपती की हत्या का मामला

लव मैरिज में दंपती की हत्या का मामला

Thu, 03 May 2018 11:49 PM IST
Updated Thu, 03 May 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
लव मैरिज में दंपती की हत्या का मामला
ऑनर किलिंग : युवक के पिता का भी शव मिला, आरोपियों की तलाश
विज्ञापन

सुल्तानपुर। ऑनर किलिंग केस में गिरफ्तार दो आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को युवक के पिता का भी शव बरामद कर लिया है। पुलिस के मुताबिक दंपती हत्याकांड में नामजद लोगों के साथ अन्य आरोपी भी हैं। उनकी पहचान कर गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

कुड़वार क्षेत्र के सरैया पूरे बिसेन (पूरे घुप्पा) निवासी सुनील पांडेय का बेटे रिंकू उर्फ अश्वनी ने गांव के निवासी काशी प्रसाद पांडेय की पुत्री प्रतिमा से प्रेम करता था। बीते दिनों अश्वनी और प्रतिमा कोर्ट मैरिज कर दिल्ली चले गए। 15 मार्च को काशी प्रसाद ने रिंकू के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस ने प्रतिमा और रिंकू को 15 अप्रैल को तलाश लिया। पुलिस ने प्रतिमा को कोर्ट में पेश किया था, जहां पर उसने खुद को बालिग बताया और रिंकू के साथ जाने की बात कही।
विज्ञापन


कोर्ट के आदेश पर 28 अप्रैल को दोनों को साथ रहने के लिए छोड़ दिया गया था। बेटी को भगाने व शादी करने से काशी प्रसाद और उसके परिवारीजन काफी नाराज थे। आरोप है कि इस रंजिश में काशी प्रसाद पांडेय व अन्य लोगों ने सुनील पांडेय और मंजू को धारदार हथियार से हमलाकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंजू को गंभीर हालत में दो दिन पूर्व जीआरपी सुल्तानपुर ने मालगाड़ी की बोगी से निकाला लेकिन पहचान नहीं हुई। अस्पताल में मंजू ने दम तोड़ दिया। सुनील का कुछ पता नहीं चल रहा था। 30 अप्रैल को मंजू के पिता राजमणि की तहरीर पर पुलिस ने काशी प्रसाद पांडेय, अनूप, दीपू, आशीष और पवन के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया। मंजू की शिनाख्त के बाद पुलिस ने घटना में शामिल दो आरोपियों को पकड़कर पूछताछ शुरू की।


बृहस्पतिवार सुबह आरोपियों की निशानदेही पर थानाध्यक्ष नंदकुमार तिवारी ने सरैया पूरे बिसेन गांव में आरोपी काशीप्रसाद के घर से दो सौ मीटर दूर रेलवे लाइन पुलिया से सुनील पांडेय का क्षत-विक्षत शव बरामद किया। थानाध्यक्ष नंद कुमार तिवारी ने बताया कि दंपती की हत्या में नामजद लोगों के साथ ही अन्य लोग भी शामिल हैं, जिनकी पहचान कर ली गई है। केस में अपहरण के साथ हत्या की धारा की बढ़ाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed