फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   युवक की हत्या में चार लोगों के खिलाफ केस

युवक की हत्या में चार लोगों के खिलाफ केस

Fri, 21 Jun 2019 12:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
युवक की हत्या में चार लोगों के खिलाफ केस
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित
विज्ञापन

गौरीगंज (अमेठी)। शहर के बीचो-बीच बुधवार देर शाम बांके से हुई युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने चार लोगों पर नामजद केस दर्ज किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं। तीनों टीमें लगातार आरोपियों के संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं।

तनाव को देखते हुए मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस तैनात की गई है। बृहस्पतिवार दोपहर बाद पुलिस की निगरानी में शव को दफनाया गया। शहर स्थित चिकमंडी में बुधवार देर शाम आपसी विवाद में मो. अयूब के 19 वर्षीय पुत्र मो. हसनैन की बांके से मारकर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में अयूब की तहरीर पर देर रात पड़ोसी मुशीर, इश्तियाक, जैनुल व जलील के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। हत्या के बाद तनाव को देखते हुए एएसपी दयाराम सरोज के निर्देश पर बड़ी संख्या में पुलिस तैनात कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसपी ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए थाने के अलावा सर्विलांस व स्वाट टीम को जिम्मेदारी सौंपी है। गठित टीम आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों के साथ ही उनके रिश्तेदारों के यहां लगातार छापेमारी कर रही है।


बृहस्पतिवार दोपहर बाद पुलिस की मौजूदगी में शव को नगरवा के पास दफना दिया गया। एएसपी ने बताया कि तनाव को देखते हुए एहतियातन पुलिस तैनात की गई है। कहा कि बहुत जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed