{"_id":"5d067ec28ebc3e0da62ae43b","slug":"15607067429-sultanpur-news65","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीप सवार लोगों ने महिला से की टप्पेबाजी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जीप सवार लोगों ने महिला से की टप्पेबाजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला से पौने तीन लाख की टप्पेबाजी
सुल्तानपुर। बेटियों के साथ कानपुर जा रही एक महिला से जीप में बैठे लोगों ने दो लाख रुपये कीमत के जेवरात व 80 हजार रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया।
महिला और उसकी बेटियों को जीप चालक शहर के रोडवेज के पास छोड़कर चला गया। चालक के जाने के बाद महिला को इसकी जानकारी हुई। पुलिस ने पीड़ित महिला की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।
जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के मिश्राने का पुरवा की रहने वाली क्रांति मिश्रा रविवार की सुबह कानपुर जाने के लिए अपने बेटियों के साथ गांव से पीढ़ी चौराहा पहुंची थी। वहां से क्रांति एक जीप पर बेटियों के साथ बैठकर सुल्तानपुर आ रही थी।
क्रांति की मानें तो जीप चालक ने उनसे कहा कि वह उन्हें बस स्टेशन छोड़ देगा। क्रांति मिश्रा के पास काफी सामान था। पीड़िता का कहना है कि चालक ने मुझे आगे बैठाया और मेरी बेटियों को बीच वाली सीट पर बैठा दिया।
विज्ञापन
सामान व बैग पीछे रखकर चालक के साथ रहा अन्य व्यक्ति पीछे बैठ गया। जब चालक क्रांति मिश्रा को बस स्टेशन के आजाद पार्क पर उतार कर चला गया तो उन्हें बैग खुल मिला।
बैग की जांच की तो उसमें रखे दो लाख के जेवरात और 80 हजार की नकदी गायब थी। क्रांति ने इसकी सूचना यूपी 100 को दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। नगर कोतवाल संजय सिंह ने बताया कि पीड़ित महिला की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है।