{"_id":"5d028c04bdec226db360c740","slug":"1560447994925-sultanpur-news126","type":"story","status":"publish","title_hn":"डकैती का आरोपी 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
डकैती का आरोपी 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक तमंचा, कारतूस के साथ ही चोरी की बाइक बरामद
सुल्तानपुर। पांच माह पूर्व गुटखा से लदी पिकअप लूटने के मामले में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से पुलिस ने चोरी की एक बाइक व तमंचा बरामद किया है।
अखंडनगर थानाध्यक्ष अजय प्रताप सिंह यादव को बुधवार को सूचना मिली कि एक दिसंबर 2018 को कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के तुलसीदास विद्यालय के पास से पिकअप पर लदा गुटखा लूट में शामिल बदमाश बजरंग नगर तिराहे के पास मौजूद है।
सूचना मिलते ही एसओ ने स्वाट टीम के साथ छापा मारकर बदमाश की घेराबंदी की। पुलिस से खुद को घिरा देखकर बदमाश ने तमंचे से फायर कर दिया। गोली पुलिस जीप के शीशे में लगी और वह टूट गया। पुलिस ने हिम्मत दिखाते हुए बदमाश को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान बदमाश की पहचान कल्लू उर्फ रामनयन निवासी अतरडिहा थाना सरपतहा जिला जौनपुर के रूप में की गई।
विज्ञापन
आरोपी के पास से एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस व खाली खोखा बरामद किया गया। एसओ ने बताया कि लूट में शामिल अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर पूर्व में जेल भेजा जा चुका है, जबकि कल्लू फरार चल रहा था। कल्लू की गिरफ्तारी के लिए एसपी ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।