फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   संदिग्ध हालात में आग से झुलसी किशोरी, मौत

संदिग्ध हालात में आग से झुलसी किशोरी, मौत

Wed, 12 Jun 2019 11:50 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में आग से झुलसी किशोरी, मौत
संदिग्ध हालात में आग से झुलसी किशोरी, मौत
विज्ञापन


गौरीगंज। स्थानीय थाने के वार्ड संख्या 16 की एक किशोरी बुधवार की शाम घर के पीछे संदिग्ध परिस्थितियों में आग से झुलस गई। किशोरी को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई।

गौरीगंज थाने के कटरा लालगंज निवासी नजरीन पुत्री इदरीश (15) बुधवार की शाम घर के पीछे खेत गई थी। काफी देर तक वापस नहीं आने पर बहन आफरीन उसकी तलाश में निकली तो झाड़ियों के बीच वह जलती दिखाई पड़ी।
विज्ञापन


आफरीन की चीख-पुकार पर पहुंचे लोग जब तक आग बुझाते वह गंभीर रूप से झुलस चुकी थी। लोगों ने किशोरी को संयुक्त जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिकित्सक डॉ. पीके पांडेय ने बताया कि नजरीन 90 फीसदी से अधिक जल गई थी, जिससे उसकी मौत हुई है। मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है।


प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार पांडेय ने बताया कि घटना के समय किशोरी के पिता व माता मौजूद नहीं थे। ऐसे में घटना के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच की जा रही है। परिवारीजनों की ओर से तहरीर मिलने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद घटना के कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed