फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   बंग्लादेशी युवक गिरफ्तार

बंग्लादेशी युवक गिरफ्तार

Thu, 30 May 2019 11:04 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2019 11:04 PM IST
विज्ञापन
बंग्लादेशी युवक गिरफ्तार
सुदनापुर बाजार से संदिग्ध बांग्लादेशी युवक गिरफ्तार
विज्ञापन



सुल्तानपुर। जिले में अवैध रूप से रह रहे एक बांग्लादेशी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस की सूचना के बाद पहुंची एलआईयू इंस्पेक्टर ने युवक से सघन पूछताछ की। पूछताछ में युवक अपना पासपोर्ट नहीं दिखा सका। द्वारिकागंज पुलिस चौकी इंचार्ज की तहरीर पर युवक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।


गोसाईगंज थाना क्षेत्र के सुदनापुर बाजार में बंगाली मिष्ठान भंडार है। करीब डेढ़ माह से एक युवक दुकान पर काम कर रहा था। स्थानीय लोगों को युवक पर संदेह हुआ तो इसकी सूचना एसओ गोसाईगंज विजय प्रताप सिंह को दी। एसओ ने द्वारिकागंज पुलिस चौकी इंचार्ज पवन राय को युवक पर नजर रखने की जिम्मेदारी सौंपी थी।
विज्ञापन



बृहस्पतिवार सुबह चौकी इंचार्ज ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। पूछताछ में युवक ने खुद को बांग्लादेशी नागरिक बताया। पुलिस ने युवक से पासपोर्ट मांगा तो उसने कहा कि पासपोर्ट कहीं खो गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए चौकी इंचार्ज युवक को लेकर गोसाईगंज थाने पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



एसओ गोसाईगंज विजय प्रताप ने मामले की सूचना उच्चाधिकारियों के साथ ही एलआईयू इंस्पेक्टर सविता गोस्वामी को दी। इस पर एलआईयू इंस्पेक्टर सविता गोस्वामी टीम के साथ गोसाईगंज थाने पहुंचीं और युवक से सघन पूछताछ की।


पूछताछ में पता चला कि पकड़ा गया युवक सले अहमद पुत्र शमशुल आलम निवासी अंबर नगर, नोआखली बांग्लादेश का रहने वाला है। एलआईयू इंस्पेक्टर ने बताया कि सले अहमद बांग्लादेश का रहने वाला है।


पूछताछ में उसने बताया कि वह भारत आया था, लेकिन उसका पासपोर्ट कहीं खो गया है। इस वजह से वह जिले में रहकर मजदूरी करता था। एलआईयू इंस्पेक्टर का कहना है कि युवक संदिग्ध है।



एसओ गोसाईगंज विजय प्रताप सिंह ने बताया कि युवक के खिलाफ द्वारिकागंज चौकी इंचार्ज पवन राय की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। उसे शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed