फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   किसान सहकारी चीनी मिल की होगी क्षमतावृद्धि

किसान सहकारी चीनी मिल की होगी क्षमतावृद्धि

Sun, 26 May 2019 12:04 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
किसान सहकारी चीनी मिल की होगी क्षमतावृद्धि
किसान सहकारी चीनी मिल की होगी क्षमता वृद्धि
विज्ञापन


सुल्तानपुर। जिले से सांसद निर्वाचित केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी का फोकस स्थानीय समस्याओं के निराकरण पर होगा। चुनाव में किए गए वादों को पूरा करना उनकी प्राथमिकता में होगा। गणना के दौरान उनके निजी सचिव ने सांसद का इरादा स्पष्ट कर दिया है। इसमें चीनी मिल की क्षमता वृद्धि प्रमुख रूप से शामिल है।

लोकसभा सीट से भाजपा के टिकट पर पहली बार सांसद निर्वाचित केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने चुनाव के दौरान क्षेत्र के विकास के कई वादे किए थे। उसमें प्रमुख रूप से करीब डेढ़ अरब के घाटे में चल रही किसान सहकारी चीनी मिल शामिल है।
विज्ञापन


उन्होंने चुनाव दौरान ही मिल के कर्मचारियों का रुका लाखों रुपये का भुगतान भी दिलवाया था। साथ ही चुनाव बाद गन्ना किसानों की पेराई की सुविधा के लिए मिल की क्षमता वृद्धि कराने का वादा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके निजी सचिव आनंद चौधरी के मुताबिक सांसद का मुख्य फोकस स्थानीय समस्याओं का निराकरण कराने के साथ लोगों को बुनियादी सुविधाओं को उपलब्ध कराना होगा।

चीनी मिल के साथ शिक्षा के जरिए रोजगार के अवसर पैदा करने, स्वास्थ्य सेवाओं में बेहतरी लाने की योजना है। लोगों से मिलकर जिले में कार्य कराने के लिए खाका तैयार किया जाएगा।


महिलाओं के लिए भी सांसद की ओर से कार्य किए जाएंगे। उनका कहना है कि विकास योजनाओं में पारदर्शिता पर भी फोकस होगा। शासन से चलने वाली योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed