{"_id":"5c509b8dbdec222bf45282df","slug":"151548786573-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 दरोगाओं का एसपी ने आधे दिन का काटा वेतन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
11 दरोगाओं का एसपी ने आधे दिन का काटा वेतन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसपी ने रात में लिया शहर का जायजा, 11 दरोगा का काटा वेतन
सुल्तानपुर। कानून-व्यवस्था का जायजा लेने के लिए सोमवार देर रात पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स शहर में निकल पड़े। शहर का जायजा लेने के बाद एसपी ने तीन थानों की समीक्षा की। एसपी ने आईजीआरएस पोर्टल की शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने में 11 दरोगाओं का आधे दिन का वेतन काट दिया।
एसपी ने रात करीब 10 बजे शहर का जायजा लेने के बाद सीधा कोतवाली नगर पहुंच गए। एसपी को अचानक कोतवाली में देखकर ड्यूटी पर मौजूद पुलिस कर्मी सकते में आ गए। एसपी ने कोतवाली नगर में ही धम्मौर व कुड़वार प्रभारी को तलब कर तीनों थानों की समीक्षा की। एसपी ने विवेचनाओं के निस्तारण, इनामी एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए थानाध्यक्षों को निर्देश दिया। समीक्षा के दौरान सीओ सिटी श्यामदेव भी मौजूद रहे। एसपी ने आईजीआरएस पोर्टल के शिकायत निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले 11 दरोगाओं का आधे दिन का वेतन काटने का आदेश दिया। एसपी के सख्त रूख को देखते हुए पुलिस विभाग में हड़कंप मचा है।