फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   मुंबई में करंट लगने से अग्रेसर गांव के युवक की मौत

मुंबई में करंट लगने से अग्रेसर गांव के युवक की मौत

Sat, 06 Oct 2018 12:50 AM IST
Updated Sat, 06 Oct 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
मुंबई में करंट लगने से अग्रेसर गांव के युवक की मौत
अग्रेसर गांव के युवक की मुंबई में करंट लगने से मौत
विज्ञापन

सुल्तानपुर। मुंबई में काम करने गए अग्रेसर गांव के एक युवक की करंट लगने से वहां मौत हो गई। शुक्रवार सुबह मौत की सूचना परिवारीजनों को मिली तो कोहराम मच गया।

कोतवाली देहात क्षेत्र के अग्रेसर मुरारपुर गांव निवासी अमित जायसवाल (20) पुत्र बाबूलाल दो माह पहले मुंबई में काम गया था। अमित मुंबई के कुर्ला में किराए पर रहता था। वह फुटपाथ पर रेडीमेड कपड़े बेचता था। परिवारीजनों के मुताबिक बृहस्पतिवार रात वह खाना खाकर कमरे में बैठा था। कमरे की लोहे की खिड़की में अचानक करंट उतर गया। करंट की चपेट में आने से अमित की मौत हो गई। शुक्रवार सुबह जब अमित कमरे से बाहर नहीं निकला तो पड़ोस के साथी उसके कमरे पर पहुंचे।
विज्ञापन


दरवाजा नहीं खुलने पर लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजे को तोड़ा तो अंदर जमीन पर अमित खिड़की के सहारे चिपका मिला। खिड़की में करंट उतर रहा था। पुलिस कर्मियों ने लकड़ी से अमित को अलग किया और अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार की सुबह अमित की मौत की सूचना पड़ोसियों ने उसके परिवारीजनों को दी। इससे परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed