फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   नदी में डूबे छात्र का मिला शव

नदी में डूबे छात्र का मिला शव

Fri, 26 Apr 2019 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
नदी में डूबे छात्र का मिला शव
गोमती में डूबे छात्र का शव मिला
विज्ञापन



सुल्तानपुर। गोमती नदी में स्नान के दौरान बुधवार सुबह डूबे इंजीनियरिंग के छात्र का शव बृहस्पतिवार को क्षेत्र के पापरघाट के पास उतराता मिला। मछुआरों की सूचना पर पहुंचे परिवारीजनों ने शव की शिनाख्त की। पुलिस ने शव का पंचनामा कर परिवारीजनों को सौंप दिया।


गोसाईगंज थाना क्षेत्र के सुरौली गांव निवासी छठिराज पांडेय का बेटा विकास (24) इंजीनियरिंग का छात्र था। बुधवार सुबह विकास घर से अकेले ही निकला था। वह गांव के समीप से होकर गुजरी गोमती नदी में स्नान कर रहा था। तभी वह नदी में डूब गया था।
विज्ञापन



बुधवार को गोताखोरों ने विकास की काफी तलाश की थी, लेकिन उसका पता नहीं चल सका था। बृहस्पतिवार सुबह क्षेत्र में पापरघाट के पास कुछ मछुआरों ने एक शव उतराता देखा तो इसकी सूचना पुलिस के साथ ही विकास के परिवारीजनों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



मौके पर पहुंचे परिवारीजनों ने शव की शिनाख्त विकास के रूप में की। पुलिस ने परिवारीजनों के अनुरोध पर शव का पंचनामा कर उन्हें सौंप दिया। परिवारीजनों ने विकास का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed