फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   पुलिस के हत्थे चढ़े तीन शातिर चोर

पुलिस के हत्थे चढ़े तीन शातिर चोर

Sun, 20 Jan 2019 11:31 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jan 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
पुलिस के हत्थे चढ़े तीन शातिर चोर
बैंक में चोरी करने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन

गौरीगंज। बैंक ऑफ बड़ौदा ग्रामीण बैंक की वारिसगंज शाखा में दस जनवरी की रात चोरी का प्रयास करने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने शनिवार रात पकड़ा है। उनके पास से चोरी की गई तीन बैट्री, एक सब्बल व टाटा मैजिक वाहन बरामद हुआ है।

जगदीशपुर के वारिसगंज स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा ग्रामीण बैंक के गेट का ताला तोड़कर चोर दस जनवरी की रात अंदर दाखिल हो गए थे। चोरों ने बैंक का स्ट्रांग रूम खोलने का प्रयास किया। उसमें सफल न होने पर बैंक में लगे सोलर सिस्टम की तीन बड़ी बैट्री खोल ले गए। 11 जनवरी की सुबह कर्मचारी बैंक पहुंचे तो जानकारी हुई। स्ट्रांग रूम सुरक्षित देख बैंक कर्मियों ने राहत की सांस ली। पुलिस ने शाखा प्रबंधक सत्य प्रकाश गुत्ता की तहरीर पर अज्ञात में केस दर्ज कर बैंक में लगे सीसीटीवी फुटेज से चोरों का हुलिया निकाला। शनिवार देर रात पुलिस ने थौरी मार्ग स्थित शिव मंदिर के पास टाटा मैजिक पर सवार तीन लोगों को दबोच लिया।
विज्ञापन


तलाशी के दौरान वाहन से तीन बैट्री बरामद हुई। पूछताछ में उनकी पहचान जगदीशपुर के गांव अतरौना निवासी सूरज मौर्या, मुसाफिरखाना के गांव बरगदहा निवासी सुनील दुबे और अयोध्या के इनायतनगर के गांव परसौली निवासी विपिन तिवारी के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक अभियुक्तों ने पूछताछ में बैंक में चोरी की बात स्वीकार की। उनकी निशानदेही पर बैंक का ताला तोड़ने में इस्तेमाल सब्बल भी बरामद कर लिया गया। रविवार को एएसपी बीसी दुबे ने बताया कि बैंक में लगे सीसीटीवी फुटेज से मिले हुलिया के आधार पर इनकी पहचान की गई। एएसपी ने खुलासा करने वाली टीम को पांच हजार रुपये इनाम की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed