फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   फौजी की पिस्टल लेकर फरार हुआ युवक

फौजी की पिस्टल लेकर फरार हुआ युवक

Mon, 28 Aug 2017 10:32 PM IST
Updated Mon, 28 Aug 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
फौजी की पिस्टल लेकर फरार हुआ युवक
फौजी की पिस्टल लेकर युवक फरार
विज्ञापन

- एफआईआर दर्ज कराने के लिए दौड़ रहा फौजी
- जयसिंहपुर के कारेबन गांव से जुड़ा मामला
सुल्तानपुर। असलहा देखने के बहाने एक युवक फौजी की पिस्टल लेकर फरार हो गया। एफआईआर दर्ज कराने के लिए फौजी पिछले सात दिनों से पुलिस के चक्कर काट रहा है। अब पीड़ित ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर पिस्टल वापस दिलाने व आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराने की मांग की है।

जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के कारेबन गांव निवासी संतोष कुमार सिंह सेना में हैं। छुट्टी पर घर आए संतोष से 21 अगस्त को गांव के ही एक युवक ने देखने के लिए उनकी पिस्टल मांगी। संतोष ने उसे पिस्टल दे दी। पिस्टल लेते ही युवक भाग गया। फौजी का आरोप है कि सात दिनों से लगातार वह आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के साथ ही अपनी पिस्टल बरामद करने के लिए जयसिंहपुर कोतवाली जाता है। पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर पिस्टल बरामद किए जाने के साथ ही आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की है। प्रभारी एसपी सूर्यकांत त्रिपाठी ने जयसिंहपुर कोतवाली पुलिस को मामले को गंभीरता से लेने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed