{"_id":"4efe5956070059650900dbe9a87bd914","slug":"14-injured-in-firing-after-panchayat-elections-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी रंजिश में मारपीट, फायरिंग,14 जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चुनावी रंजिश में मारपीट, फायरिंग,14 जख्मी
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Sun, 01 Nov 2015 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वार्ड नंबर 11 से क्षेत्र पंचायत सदस्य का चुनाव का फैसला आते ही हारे प्रत्याशी के समर्थकों ने विजयी प्रत्याशी के समथकों पर लाठी-डंडे से हमला बोल दिया। हमले में दंपती समेत नौ लोग घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया है। देर शाम दूसरे पक्ष ने भी हमलावरों पर धावा बोलकर पांच लोगों की पिटाई कर दी। गांव में दहशत फैलाने के लिए कई राउंड फायरिंग भी किया गया। डीएम व एसपी ने घटना स्थल का निरीक्षण किया है।
विज्ञापन
जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के वार्ड नंबर 11 धरसौली से क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए गांव के ही महेंद्र सिंह और सूरज सिंह आमने-सामने थे। रविवार को मोतिगरपुर ब्लॉक पर मतगणना के बाद महेंद्र सिंह ने सूरज सिंह को दो सौ मतों से हरा दिया। इसकी सूचना जैसे ही धरसौली गांव पहुंची तो सूरज सिंह के समर्थकों ने लाठी-डंडा लेकर गांव के ही बद्री प्रसाद, पत्नी हेमलता, जैसराज पाल, संतराम, बद्री नारायण, लूकी नारायण, प्रताप पांडेय, करिया और दयाशंकर को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा था। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर अनुराग, संदीप, अंकुर, दीपाल, हरिशंकर समेत आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। देर शाम महेंद्र सिंह के पक्ष ने धरसौली गांव में सूरज सिंह के समर्थकों पर हमला बोल दिया। मारपीट में रवि सिंह, इंद्रेश सिंह, उदय प्रताप सिंह, समर बहादुर सिंह व उत्तम सिंह घायल हुए हैं।
विज्ञापन
हमलावरों ने गांव में दहशत फैलाने के लिए असलहों से कई राउंड हवाई फायरिंग भी की। घटना की सूचना पाते ही डीएम एसराज लिंगम, पुलिस अधीक्षक विनय यादव पुलिस टीम के साथ घटना स्थल का निरीक्षण किया है। मारपीट में घायल लोगों को सीएचसी पर भर्ती कराया गया है। समाचार लिखे जाने तक दूसरे पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात की गई है।
विज्ञापन