फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   साइकिल से कॉलेज जा रही दो छात्राओं को ट्रक ने कुचला

साइकिल से कॉलेज जा रही दो छात्राओं को ट्रक ने कुचला

Tue, 27 Nov 2018 12:16 AM IST
Updated Tue, 27 Nov 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
साइकिल से कॉलेज जा रही दो छात्राओं को ट्रक ने कुचला
ट्रक की टक्कर से छात्रा व महिला की मौत
विज्ञापन

सुल्तानपुर। जिले के सूरापुर कस्बे में सोमवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार एक छात्रा की जान चली गई। दूसरी छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा शहर से सटे पयागीपुर चौराहे पर सोमवार दोपहर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई।

करौंदीकलां क्षेत्र के मगरसन कलां निवासी शिव प्रसाद कनौजिया की पुत्री शिंपी (17) और गौरा टिकरी निवासी देव नारायण वर्मा की पुत्री रूबी (17) कादीपुर के सूरापुर स्थित सालिकराम जायसवाल बालिका इंटर कॉलेज में कक्षा 12 की छात्रा हैं। दोनों छात्राएं अलग-अलग साइकिल से सोमवार सुबह कॉलेज पढ़ने जा रही थीं। सूरापुर कस्बे में तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों को रौंद दिया। दुर्घटना में शिंपी की मौके पर ही मौत हो गई। रूबी गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों की भीड़ को देखकर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने घायल छात्रा को सीएचसी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। शिव प्रसाद की बेटियों में शिंपी सबसे बड़ी थी। शिल्पा (13), शालू (10) व सबसे छोटी बेटी गुनगुन (2) है। शिंपी की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेठी जिले के पीपरपुर थानान्तर्गत पटखौली गांव निवासी राम नरेश की पत्नी कलावती (50) सोमवार को अपने बेटे सुनील के साथ बाइक से सुल्तानपुर शहर गई थीं। दोपहर बाद मां-बेटे शहर से लौट रहे थे। कोतवाली नगर क्षेत्र के पयागीपुर चौराहे के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में कलावती की मौके पर ही मौत हो गई जबकि सुनील बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed