{"_id":"5b6f24d74f1c1b922f8b4687","slug":"131534010583-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय पक्षी मोर घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राष्ट्रीय पक्षी मोर घायल
Updated Sat, 11 Aug 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
कुत्तों के हमले से घायल मोर की मौत
सुल्तानपुर। बल्दीराय क्षेत्र के बरासिन गांव के पास शुक्रवार रात कुत्तों ने एक मोर पर हमला कर दिया। इसी दौरान सड़क से गुजर रही पुलिस वैन ( पीआरवी 2804) पर सवार कर्मियों ने मोर को कुत्तों के चंगुल से छुड़ाया। दरोगा राघवेंद्र प्रताप सिंह ने मामले की सूचना वन विभाग को दी।
सूचना पर पहुंचे वन कर्मी गंभीर रूप से घायल मोर को लेकर कुड़वार पहुंचे। एक निजी पशु चिकित्सक ने उसका उपचार किया। वन कर्मी मोर को लेकर शनिवार की सुबह दोबारा पशु चिकित्सा केंद्र कुड़वार पहुंचे, जहां उसकी मौत हो गई। क्षेत्रीय वनाधिकारी अमरजीत मिश्र ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है।