फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   मछली पालन को लेकर विवाद

मछली पालन को लेकर विवाद

Wed, 14 Jun 2017 01:37 AM IST
Updated Wed, 14 Jun 2017 01:37 AM IST
विज्ञापन
मछली पालन को लेकर विवाद
मत्स्य पालन तालाब को लेकर दो पक्षों में चलीं लाठियां
विज्ञापन

11 लोग घायल, सीएचसी में भर्ती, प्रौढ़ की हालत नाजुक
सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर, दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज
बहमरपुर गांव से जुड़ा मामला
फोटो संख्या-30,31
अमर उजाला ब्यूरो
कुड़वार (सुल्तानपुर)। पट्टे में मिले तालाब में मछली पालने को लेकर मंगलवार की सुबह दो पक्षों के बीच जमकर लाठियां चलीं। मारपीट में 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्रौढ़ को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।

कोतवाली नगर क्षेत्र के वल्लीपुर गांव निवासी तेज बहादुर निषाद पुत्र सोमई निषाद को कुड़वार थाना क्षेत्र के बहमरपुर गांव में मछली पालने के लिए तालाब का पट्टा मिला था। मंगलवार की सुबह तेज बहादुर निषाद अपने बेटे सुनील और अनिल के साथ बहमरपुर गांव तालाब के पास पहुंचे थे। पिता-पुत्र तलाब में सफाई करने के लिए जैसे ही उतरे तभी रामकुमार कश्यप अन्य लोगों के साथ वहां पहुंच गए। राम कश्यप ने कहा कि तालाब का पट्टा उन्हें 2006 से 2016 तक के लिए मछली पालने के लिए मिला था। अभी तालाब में उसकी मछलियां है। इसी विवाद में दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। मारपीट में सुनील, अनिल और तेज बहादुर निषाद को गंभीर चोटें आई। दूसरे पक्ष से राज बब्बर, सीता देवी, अजय कुमार, सूरज, गयापति, निशा, रामकली, वंशीलाल घायल हो गए। घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने तेज बहादुर निषाद को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed