{"_id":"5ca1046dbdec2214586c3f71","slug":"121554056301-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान पुत्र को डंपर ने रौंदा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रधान पुत्र को डंपर ने रौंदा
विज्ञापन
डंपर से कुचलकर ग्राम प्रधान के पुत्र की मौत, साथी घायल
सुल्तानपुर। परीक्षा देने बाइक से सुल्तानपुर जा रहे दो छात्रों को तेज रफ्तार डंपर ने रौंद दिया। दुर्घटना में ग्राम प्रधान के पुत्र की मौत हो गई। दूसरा युवक घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बल्दीराय क्षेत्र के महुली गांव के प्रधान राजाराम का बेटा रंजीत (22) रविवार सुबह अपने साथी संगम यादव (21) के साथ बाइक से परीक्षा देने के लिए सुल्तानपुर जा रहा था। हलियापुर-कुड़वार मार्ग पर स्थित ब्राहिमपुर गांव के पास दोनों को डंपर ने रौंद दिया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे वलीपुर चौकी इंचार्ज आदित्य कुमार यादव ने दोनों युवकों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने रंजीत को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। परिवारीजन रंजीत को लेकर लखनऊ जा रहे थे कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। प्रधान पुत्र की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।