फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   चाय की दुकान में लगी आग से बुजुर्ग की जलकर मौत

चाय की दुकान में लगी आग से बुजुर्ग की जलकर मौत

Sun, 16 Dec 2018 11:33 PM IST
Updated Sun, 16 Dec 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
चाय की दुकान में लगी आग से बुजुर्ग की जलकर मौत
दुकान में लगी आग, बुजुर्ग जिंदा जला
विज्ञापन

सुल्तानपुर। अखंडनगर क्षेत्र में रविवार तड़के एक दुकान में आग लग गई। इस हादसे में दुकान के अंदर सोए एक बुजुर्ग की जलकर मौत हो गई। पुलिस का मानना है कि यह हादसा अलाव की आग से हुआ।

अखंडनगर क्षेत्र के हरपुर मजरे गढ़वा निवासी चौहरजा (65) घर से पांच सौ मीटर दूर सड़क किनारे चाय की दुकान करते थे। चौहरजा रात को दुकान पर ही सोते थे। रविवार सुबह करीब पांच बजे खेत जा रहे ग्रामीणों को दुकान के छप्पर में आग लगने की जानकारी हुई। शोर मचाते हुए ग्रामीण वहां पहुंचे तो आग पूरे छप्पर में फैल चुकी थी। ग्रामीण जब तक आग बुझाने की कोशिश करते छप्पर जलता हुआ नीचे गिर पड़ा। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीण आग पर काबू पा सके। लेकिन तब तक चौहरजा की जलकर मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


ग्रामीणों से मिली सूचना पर एसआई अमरेंद्र सिंह व महेंद्र कुमार घटनास्थल पर पहुंच गए। घटनास्थल का निरीक्षण कर पुलिस कर्मियों ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। एसआई अमरेंद्र सिंह ने बताया कि संभवता अलाव की आग से यह हादसा हुआ। जांच की जा रही है। चौहरजा की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। एसडीएम कादीपुर जयकरन ने बताया कि राजस्व टीम को घटनास्थल की जांच कर रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट मिलते ही पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed