फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   62 दिन निरस्त रहेगी वाराणसी-लखनऊ पैसेंजर

62 दिन निरस्त रहेगी वाराणसी-लखनऊ पैसेंजर

Sun, 16 Dec 2018 11:33 PM IST
Updated Sun, 16 Dec 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
62 दिन निरस्त रहेगी वाराणसी-लखनऊ पैसेंजर
वाराणसी-लखनऊ पैसेंजर 15 फरवरी तक निरस्त
विज्ञापन

गौरीगंज। लखनऊ से वाराणसी के बीच संचालित वीपीएल पैसेंजर को 15 फरवरी तक निरस्त कर दिया गया है। इसके साथ ही अन्य पैसेंजर ट्रेनों का संचालन नहीं होने से छोटे स्टेशनों के यात्रियों की परेशानियां बढ़ गई हैं।

सर्दी बढ़ने के साथ ही रेल यात्रियों की परेशानी भी बढ़ते लगी हैं। ट्रेनों को निरस्त करने का सिलसिला रविवार को भी जारी रहा। रेल विभाग ने रविवार को वाराणसी से लखनऊ के बीच प्रतिदिन संचालित होने वाली वीपीएल पैसेंजर को 15 फरवरी (62 दिन) तक के लिए निरस्त कर दिया। इसके पहले विभाग ने प्रतापगढ़ से लखनऊ के बीच संचालित डेमू व शटल पैसेंजर ट्रेन के साथ ही जनता एक्सप्रेस, न्यू फरक्का एक्सप्रेस व बरेली-प्रयाग पैसेंजर को 15 फरवरी तक और पंजाब मेल को सप्ताह में एक दिन के लिए निरस्त किया था।
विज्ञापन


विभागीय आदेश के बाद लखनऊ-वाराणसी और लखनऊ-इलाहाबाद (वाया प्रतापगढ़) के बीच एक भी पैसेंजर ट्रेन नहीं होने से छोटे स्टेशन के यात्रियों को मजबूरन निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है। स्टेशन मास्टर प्रवीण सिंह ने अप/डाउन वीपीएल पैसेंजर के 15 फरवरी तक निरस्त किए जाने की पुष्टि की।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिर निरस्त हुई पीआरएल व पद्मावत
लखनऊ से प्रयागराज के बीच प्रतिदिन संचालित होने वाली अप/डाउन पीआरएल पैसेंजर व दिल्ली से प्रतापगढ़ के बीच संचालित होने वाली अप पद्मावत एक्सप्रेस को रेल महकमे ने शनिवार को निरस्त किया था। रविवार को भी रेलवे ने डाउन पद्मावत के साथ ही पीआरएल पैसेंजर को निरस्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed