{"_id":"5c0816c5bdec2241c7692a67","slug":"11544033989-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामूली विवाद में खौलता हुआ तेल दुकानदार ने पड़ोसी व्यवसायी पर फेंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मामूली विवाद में खौलता हुआ तेल दुकानदार ने पड़ोसी व्यवसायी पर फेंका
Updated Wed, 05 Dec 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनपतगंज। स्थानीय बाजार में बुधवार की शाम मामूली विवाद में एक दुकानदार ने पड़ोसी पर खौलता हुआ तेल फेंक दिया। इस बीच अचानक सामने पहुंचे चौकी इंचार्ज धनपतगंज तेल की चपेट में आ गए। गर्म तेल पड़ने से वे मामूली रूप से झुलस गए। चौकी इंचार्ज को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। पुलिस ने दोनों व्यवसायियों को हिरासत में लिया है।
कूरेभार थाना क्षेत्र के धनपतगंज बाजार में रविकेश चाय की दुकान करता है। रविकेश के ठीक बगल अवनीश बर्तन की दुकान करता है। बुधवार शाम करीब चार बजे अवनीश अपने दुकान की साफ सफाई कर रहा था, जिसकी धूल पड़ोसी रविकेश की दुकान पर जा रही थी। इसे लेकर दोनों व्यवसायियों में कहासुनी शुरू हो गई।
इस दौरान गुस्से में आकर रविकेश ने भट्ठी पर खौल रहा तेल का भगोना उठाकर अवनीश की तरफ फेंक दिया। इस बीच धनपतगंज पुलिस चौकी इंचार्ज ऋषिकेश राय वहां पहुंच गए। तेल की कुछ बूंदे एसआई ऋषिकेश राय के चेहरे व शरीर पर पड़ गईं। चौकी इंचार्ज के घायल होते ही बाजार में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने घायल चौकी इंचार्ज को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। पुलिस ने अवनीश और रविकेश को हिरासत में लिया है। धनपतगंज चौकी इंचार्ज ऋषिकेश राय ने बताया कि दो व्यवसायियों के बीच विवाद होने की सूचना मिलते ही वह घटना स्थल पर गए थे।
अचानक रविकेश ने अवनीश पर तेल फेंक दिया। जिसकी कुछ बूंदे उनके ऊपर पड़ गईं। उन्होंने ने बताया कि मुझे लक्ष्य करके तेल नहीं फेंका गया था। दोनों व्यवसायियों को हिरासत में लिया गया है। केस दर्ज किया जाएगा।