फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   घरेलू कलह में पत्नी की गला रेतकर हत्या

घरेलू कलह में पत्नी की गला रेतकर हत्या

Mon, 26 Nov 2018 11:59 PM IST
Updated Mon, 26 Nov 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
घरेलू कलह में पत्नी की गला रेतकर हत्या
हसिया से गला रेतकर पत्नी को मार डाला
विज्ञापन

सुल्तानपुर। लुधियाना से सोमवार सुबह घर लौटे पति ने घरेलू कलह के दौरान हसिया से गला रेतकर पत्नी की हत्या कर दी। घटना के बाद वह घर से भाग निकला। सूचना पर सीओ बल्दीराय ने फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस नामजद केस दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।

यह घटना क्षेत्र के कांपा गांव में हुई। गांव का गोपाल सिंह वर्ष 2009 में हुई शादी के बाद पत्नी रूपा के साथ काम करने लुधियाना चला गया था। उसकी मां कुआरा देवी आंगनबाड़ी में काम करती हैं। पिछले दिनों गोपाल पत्नी रूपा को मां की देखभाल के लिए गांव में छोड़ गया था। इसे लेकर आए दिन रूपा का पति से विवाद होता था। सोमवार सुबह कुआरा देवी घर से बाहर गई थी, जबकि उनकी बहू घर में अकेली थी। इस बीच गोपाल सिंह लुधियाना से घर पहुंचा। दोनों में फिर कहासुनी शुरू हो गई।
विज्ञापन


आरोप है कि विवाद के दौरान गोपाल ने रूपा (28) का गला रेत दिया। घटना स्थल पर ही रूपा की मौत हो गई। लोगों को घटना की जानकारी होती उससे पहले गोपाल फरार हो गया। कुआरा देवी घर पहुंची तो रूपा का खून से सना शव जमीन पर पड़ा था। हत्या की सूचना पर सीओ बल्दीराय दलवीर सिंह, एसओ हलियापुर विष्णुकांत शुक्ल फॉरेंसिक टीम के साथ गांव पहुंच छानबीन की। एसओ ने बताया कि मृतका के पिता तारनपुर गांव निवासी केशव सिंह की तहरीर पर गोपाल पति के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed